June 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने पूरे जिले में चलाया व्यापक वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’

1 min read
Spread the love


अयोध्या

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने पूरे जिले में चलाया व्यापक वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत रोपे गए हजारों पौधे
पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का अनूठा संगम है यह अभियान: जिला अध्यक्ष
जिले के सभी बूथों, शक्ति केंद्रों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी पर्यावरण संरक्षण मुहिम के अंतर्गत आज पूरे जिले में *एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी माता जी के नाम पर एक-एक पौधा रोपकर उसकी रक्षा का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने मिल्कीपुर विधानसभा के कुचेरा में मण्डल अध्यक्ष संदीप कोरी,बीकापुर ब्लाक मुख्यालय में ब्लाकप्रमुख दिनेश बर्मा एवं तारुन में मण्डल अध्यक्ष केके तिवारी के साथ फलदार व छायादार पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की इसी क्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने राम जानकी परिसर बाबू कल्याण सिंह वार्ड रुदौली में बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने हाजीपुर में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान ने बामदेव आश्रम पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने चौरे में बैतीकला में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू जी ने भारत हनुमान मिलन मंदिर नंदीग्राम पर मवई ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी जी, अमानीगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह जी ने और हैदरगंज में श्री राम मोहन भारती जी एक पेड़ मां के नाम रोपित किया
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम ने कहा पार्टी की यह मुहिम केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और मातृशक्ति के प्रति अगाध सम्मान को प्रकट करने का एक पवित्र माध्यम है। जैसे एक माँ निस्वार्थ भाव से अपनी संतान का पालन-पोषण करती है, वैसे ही पेड़ भी हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन और छाया देकर पालते हैं।”
अभियान के जिला संयोजक शिवम सिंह ने बताया कि इस अभियान को जनांदोलन का रूप देने के लिए जिले के हर कोने में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सरकारी स्कूलों, पार्कों, मंदिरों के प्रांगणों और प्रमुख सड़कों के किनारे नीम, पीपल, बरगद, आंवला और जामुन जैसे औषधीय और पर्यावरण-अनुकूल पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं, बल्कि स्थानीय सामाजिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं ने भी भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
भाजपा ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका जीवित रहना भी आवश्यक है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ‘ट्री-गार्ड’ लगाने और नियमित रूप से खाद-पानी देने की जिम्मेदारी (जवाबदेही) तय की।।
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि जनपद के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, एवं पार्टी नेताओं ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपित किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *