June 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 10 हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार।

1 min read
Spread the love

अयोध्या

अयोध्या जनपद के तारुन थाना पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम के संयुक्त अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ₹10 लाख की ठगी के मामले में काफी समय से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी आरोपी महेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मुख्य रूप से मकसूदनपुर का निवासी बताया जा रहा है।
जमीन के नाम पर की थी लाखों की धोखाधड़ी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश वर्मा ने पीड़ित से जमीन बैनामा (रजिस्ट्री) कराने के नाम पर कुल ₹10 लाख की मोटी रकम वसूली थी। पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो पीड़ित के नाम जमीन की और न ही उसकी रकम वापस लौटाई। लगातार टालमटोल और धोखाधड़ी से तंग आकर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रही था। एसएसपी ने घोषित किया था इनाम मामले की गंभीरता और आरोपी की लगातार फरारी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अयोध्या ने महेश वर्मा पर ₹10,000 का नकद इनाम घोषित किया था। तारुन पुलिस और स्वाट टीम की मुस्तैदी के कारण इस शातिर जालसाज को दबोच लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *