सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण
1 min readसचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण, निरीक्षण दौरान लीगल एड हेल्प डेस्क की ली जानकारी
धौलपुर
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया साथ ही मुलाकात कक्ष, स्थान पर लीगल एड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में बंदियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का आकलन करना और उन्हें समय पर निशुल्क विधिक सहायता सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण दौरान सचिव ने बंदियों से उनके केस स्टेटस, जमानत, अपील एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली इस संबंध में एक बंदी ने बताया कि उसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबों की आवश्यकता है, इस संबंध में सचिव ने जेलर को बंदी को तत्काल ही किताबों की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए एवं किसी भी बंदी ने कोई भी समस्या न होना अवगत करवाया साथ ही सचिव रेखा यादव ने बंदियों को निशुल्क कानूनी सहायताः बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, जैसे अपील दायर करने की अवधि, निशुल्क वकील प्राप्त करने का अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही सचिव ने बंदियों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य “कारागृह में बंद कोई भी बंदी केवल इसलिए वकील या विधिक सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए क्योंकि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। हर पात्र बंदी तक निशुल्क कानूनी मदद पहुंचाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है।“
इस दौरान सचिव ने जेल परिसर में स्थापित मुलाकात कक्ष, स्थान पर लीगल एड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया एवं वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही सचिव ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागणों को निर्देश दिए कि वे जेल का नियमित दौरा करें और ऐसे बंदियों की पहचान करें जिनके पास पैरवी के लिए निजी अधिवक्ता नहीं हैं। उनके लिए तुरंत निशुल्क अधिवक्ता (लीगल एड काउंसिल) नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी आराधना शर्मा, दीपक सिंह सिकरवार, स्टेनो राहुल डंडौतिया, जेलर पुरन चंद सहित कारागृह का स्टाफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा

