सचिव रेखा यादव ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षणा
1 min readसचिव रेखा यादव ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षणा,
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश
धौलपुर,
सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा वाटरवॉक्स चौराहे के पास स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की आवास, भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच करना था।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के प्रबंधक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सचिव ने उपस्थित स्टाफ को व्यवस्थाओं को ओर सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण दौरान 9 पुरुष उपस्थित मिले सचिव ने उपस्थित स्टाफ से जानकारी लेने पर बताया कि यहां एक महिला भी रहती है लेकिन वह केवल यहां खाना खाने आती है एवं सचिव ने मिलने वाले नाश्ते के बारे में जानकारी लेने पर बताया कि नाश्ते में चाय और बिस्कुट दिए गए है।
साथ ही निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम के प्रत्येक कक्ष, रसोईघर, शौचालय और परिसर की साफ-सफाई का गहनता से अवलोकन किया निरीक्षण के समय वृद्धाश्रम के शौचालय एवं स्नानघर अस्वच्छ एवं अव्यवस्थित पाए गए। सचिव द्वारा स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार करने तथा वृद्धजनों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सचिव ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से संवाद किया वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य, पेंशन, भोजन व्यवस्था, स्टाफ का व्यवहार एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए कूलर व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली तो वृद्धजनों ने आंखों की जांच एवं उपचार संबंधी समस्याओं से अवगत कराया साथ ही एक वृद्धजन ने अपनी जनाधार एवं पेशन के बारे में भी अवगत करवाया। इस मौके पर सचिव द्वारा उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण करवाकर उनकी उचित देखभाल करें साथ ही सचिव ने उपस्थित स्टाफ को पात्र वृद्धजन का जनआधार कार्ड शीघ्र बनवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
साथ ही सचिव ने बताया कि “बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। उनके जीवन के इस पड़ाव में उन्हें सम्मान, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है।“
ब्यूरो विजय शर्मा

