June 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यातायात नियम तोड़ने वाले 14 वाहनों के चालान, जातिसूचक और संगठन के नाम लिखे वाहनों पर भी कार्रवाई,

1 min read
Spread the love


बाड़ी, धौलपुर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के निर्देश पर बाड़ी शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। बाड़ी थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में ट्रैफिक इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए 14 वाहनों के चालान किए।

आपत्तिजनक लिखावट अंकित वाले वाहनों की जांच।

अभियान के दौरान ऐसे वाहनों की विशेष जांच की गई जिन पर जातिसूचक शब्द, विभिन्न संगठनों के नाम अथवा नियमों के विपरीत अन्य आपत्तिजनक लिखावट अंकित थी। पुलिस ने मौके पर वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए चालानी कार्रवाई की।ट्रैफिक इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और वाहनों पर अनधिकृत लिखावट नहीं करने की अपील की हे, यातायात प्रभारी जितेंद्र ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी।इसको लेकर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ का कहना है कि
“यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहनों पर जातिसूचक या नियम विरुद्ध लिखावट सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। आमजन सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।”इसी प्रकार वृताधिकारी महेंद्र कुमार
ने बताया कि बाड़ी शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालक सभी दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *