June 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह, 12 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या में पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह, 12 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तीन हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार ककरही बाजार निवासी राधेश्याम यादव (40) की शौचालय जाने को लेकर हुए विवाद में उनके ही परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों और चारपाई की पटिया से हमला कर दिया। आरोप है कि घनश्याम यादव ने चारपाई की पटिया राधेश्याम के पेट में घुसा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी रेनू यादव को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राधेश्याम यादव को मृत घोषित कर दिया। रेनू यादव की तहरीर पर कैंट थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कैंट थाना पुलिस ने मौजीराम, मीना देवी, घनश्याम यादव और अनीता यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक चारपाई की पटिया और दो डंडे बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *