विधायक सदर एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रधानों को किया सम्मानित
1 min readसुल्तानपुर
विधायक सदर एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रधानों को किया सम्मानित।
सुल्तानपुर में आज सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राजबाबू और कूरेभार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाए जाने की बधाई दी, साथ ही अपने अपने क्षेत्र में और बेहतर विकास करवाने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने कार्यकाल पूरा होने के बाद आप को जो मौका दिया है, उसे जनता को समर्पित करिए। सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाइए, साथ ही अपने अपने गांव के विकास में अपना अहम योगदान दीजिए। वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू ने भी सरकार को धन्यवाद देते हुए ग्राम प्रधानों ने अपने अपने गांव में और बेहतर विकास करने का अनुरोध किया। वहीं ग्राम प्रधानों ने सामूहिक रूप से विधायक जी माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ब्लाक क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत प्रकाश मिश्रा सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

