June 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

     थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना कोतवाली देहात-
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस पर पंजीकृत मु0अ0सं0 155/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र रामसरन सिंह निवासी भावलपुर कटरवा, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र लगभग 48 वर्ष को दिनांक 01.06.2026 को ग्राम अभियाकलां स्थित हाईवे किनारे यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त अभियोग में अभियुक्त के कब्जे से 770 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बरामदगी : 770 ग्राम अवैध गांजा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
उ0नि0 अभिषेक सिंह
हे0का0 बृजेश यादव
हे0का0 सन्तोष कुमार
हे0का0 विपिन दूबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *