April 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व मलेरिया दिवस आज, आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम,

1 min read
Spread the love

धौलपुर
मलेरिया के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने और इसके उन्मूलन के संकल्प के साथ 25 अप्रैल को जिलेभर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ धर्मसिंह मीणा ने बताया कि इस वर्ष की थीम “मलेरिया खत्म करने का संकल्प अब हम कर सकते हैं” के तहत जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को घर-घर सर्वे, एंटी-लार्वा गतिविधियों तथा जल स्रोतों में गम्बूशिया मछलियां छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता, रैली, नुक्कड़ नाटक एवं दीवार लेखन के माध्यम से आमजन को मच्छरों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. चेतराम मीणा ने बताया कि मलेरिया के प्रमुख लक्षणों में ठंड लगकर बुखार आना, सिरदर्द, उल्टी और कमजोरी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करानी चाहिए।
उन्होंने सलाह दी है कि मच्छरों से बचाव के लिए कूलर, टंकियों और अन्य जल स्रोतों को नियमित रूप से साफ रखें तथा आसपास पानी जमा न होने दें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का उपयोग करें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में भागीदारी निभाते हुए मलेरिया मुक्त धौलपुर बनाने में सहयोग करें।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *