युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत इलाके में फैली सनसनी
1 min readधौलपुर राजस्थान।
धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र के बजरिया इलाके में गुरुवार रात एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बजरिया क्षेत्र में रहने वाले रामअवतार ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु ने देसी कट्टे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा भी जब्त कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो
