चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

जनपद के श्रीराम नगर, कुचेरा बाजार स्थित श्री चन्द्रभान गुप्त इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परीक्षा 2025–26 का परिणाम सराहनीय रहा। बृहस्पतिवार को जारी हुए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
हाईस्कूल में रविन्द्र ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सूरज यादव (91.5%), उदल यादव (89.50%), मांसी मौर्य (85%) और प्रिंस यादव (85%) ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इंटरमीडिएट वर्ग में सृष्टि (86.50%), कोमल (86%), स्वाति यादव (83.80%), नेहा (83.2%) और नन्दनी यादव (82%) ने शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषभ कसौधन ने बताया कि यह सफलता छात्रों के अथक प्रयास, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
