April 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दलित नाबालिग बालिका के दिनदहाड़े फंदे से लटका मिला शव

1 min read
Spread the love

अम्बेडकर नगर।

Oplus_0

जिले के थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के कस्बा इल्तिफ़ात गंज के मोहल्ला आजाद नगर में गत 18 अप्रैल को घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में दलित नाबालिग बालिका के दिनदहाड़े लटके मिले शव के मामले में पूना से आए पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इब्राहिमपुर पुलिस ने प्रकरण मे जांच तो शुरू कर दी परन्तु समाचार प्रेषण तक मुकदमा नहीं दर्ज किया जा सका है।
बालिका के पिता ने आरोप लगाया है कि बीते 18 अप्रैल को घर में अकेले मौजूद उसकी 16 वर्षीय बालिका गौरी से विपक्षी कल्लू पुत्र रामजन्म,सूरज पुत्र राजबली,विनय पुत्र झिंनकान निवासी मोहल्ला आजाद नगर बराबर छेड़खानी करते रहते थे और संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। इस बात की शिकायत मृतका गौरी की माँ ने जब कल्लू की मां से किया तो विपक्षी गण गौरी को मार डालने कि धमकी देने लगे। दिनांक 18 अप्रैल को जब वह परदेश पूना में था और मां सुबह दवा लेने अयोध्या चली गई थी। बहनो के स्कूल चले जाने के बाद गौरी घर में अकेले बच गई। दिन में एक बजे लगभग बहने मधु व राखी जब स्कूल से लौटी तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला दरवाजा खोल कर जब अंदर गई तो देखा साड़ी के फंदे से पंखे में गौरी लटकी थी और उसका पैर तख्त पर टिका था ।पिता ने पूना से आकर अपनी लड़की की हत्या करने का आरोप कल्लू,सूरज और विनय पर लगाकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *