जिलापंचायत सदस्य अंकित पांडेय के द्वारा अग्नि पीड़ितों का किया मदद
1 min readमलेथू बुजुर्ग में भीषण आग, छह परिवारों की गृहस्थी खाक, सहायता व राजनीति पर उठे सवाल
अयोध्या मिल्कीपुर

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मलेथू बुजुर्ग में भीषण अग्निकांड से छह यादव परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत कार्य शुरू किए गए।
पीड़ितों की मदद के लिए तत्काल पहल करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी राजन पांडेय ने अपने पुत्र, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडे को मौके पर भेजा। उनके माध्यम से प्रभावित परिवारों को दरी, चादर और प्रति परिवार 500 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। साथ ही पीड़ितों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
घटना के बाद राजनीतिक गतिविधियां भी चर्चा में रहीं। क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान पासवान के मौके पर पहुंचने की बात सामने आई, जबकि अन्य दलों के स्थानीय नेताओं की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई। विशेष रूप से अखिलेश यादव से अपील की गई कि पार्टी के नेताओं को निर्देशित किया जाए कि वे अपने क्षेत्र के पीड़ितों के बीच अनिवार्य रूप से पहुंचें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबों की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल राजनीतिक लाभ पर ध्यान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सभी दलों से अपेक्षा की कि वे इंसानियत के आधार पर कार्य करें। इस दौरान पूर्व प्रधान डॉ. विनोद भारती, वेद प्रकाश तिवारी, सतनाम पांडे सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
