सिकंदर सिंह हत्याकांड में चौकी इंचार्ज राकेश ओझा निलंबित, लापरवाही पर SP चारु निगम का एक्शन
1 min readसुल्तानपुर बल्दीराय
थाना क्षेत्र के टडरसा मजरा ऐंजर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल सिकंदर सिंह की इलाज के दौरान अयोध्या में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई करते हुए देहली बाजार चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने चौकी इंचार्ज पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की है। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच जारी है और अन्य दोषियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि सिकंदर सिंह को गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें अयोध्या रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

