नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अपमान पर भड़कीं महिलाएं
1 min read
अयोध्या

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अपमान पर भड़कीं महिलाएँ; सपा और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर पुतला दहन किया
केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने के उद्देश्य से लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के कथित नकारात्मक रुख के खिलाफ आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा भाजपा महिलामोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैली निकाल निकालकर सपा कांग्रेस का पुतलादहन किया।।
रैली परशुराम बर्मा महिला महाविद्यालय से शुरू होकर तारुन चौराहे तक गई, जिसमें महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की, प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि दशकों के इंतज़ार के बाद जब महिलाओं को 33% आरक्षण के माध्यम से उनका हक मिल रहा है, तो सपा और कांग्रेस इसमें अड़ंगा डाल रही हैं।
रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा, “सपा और कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना भारत की करोड़ों बहनों के सपनों का अपमान है” उन्होंने कहा कि
“एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर उन्हें उनका हक दिया है, वहीं दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस ने हमेशा इस राह में रोड़े अटकाए हैं। इन दलों का इतिहास महिला विरोधी रहा है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से घबराकर अब ये दल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।”
रैली के दौरान “जो नारी का सम्मान न करे, वो देश पर राज क्या करेगा” और “नारी शक्ति वंदन अधिनियम – हमारा अधिकार” जैसे नारे गूंजते रहे। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी दलों ने अपनी जनविरोधी और महिला विरोधी नीतियों को नहीं बदला, तो आने वाले समय में देश की आधी आबादी उन्हें करारा जवाब देगी
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि अब महिला मोर्चा की महिलाएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विशेषकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और इस अधिनियम के लाभों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी नारी शक्ति वन्दन अभियान के जिला संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल जिला महामंत्री शिवम सिंह युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा आशीष तिवारी, भरत श्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष पतिराज बर्मा,विजय लक्ष्मी जायसवाल, सरोज मिश्रा,सुमन पासवान,प्रसूनलता सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएँ और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
