सोमवार को हुई मारपीट की घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक की हुई मौत
1 min readमारपीट की घटना में स्थानीय देहली पुलिस बड़ी लापरवाही उजागर
बल्दीराय सुल्तानपुर
पुरानी रंजिस में सोमवार को हुई मारपीट में गम्भीर रूप से घायल युवक की मौत हो गयी।घटना से गांव में कुहराम मच गया है।सरेआम हुई घटना को लेकर देहली पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है।
थाना बल्दीराय के ऐंजर के टड़रसा गांव में सोमवार को अलसुबह गांव के ही गजेंद्र सिंह,सुरेश सिंह,श्याम सिंह व बलराम सिंह ने गांव निवासी कान्ति सिंह के घर पर धावा बोल दिया और कान्ति देवी,सिकन्दर सिंह ,भूपेन्द्र सिंह आदि को दौड़ा दौड़ा कर पीटा जिसमे उन्हें गम्भीर चोटे आई।हद तो तब हो गयी जब स्थानीय पुलिस ने गम्भीर रूप से चोटिलो का मुकदमा दर्ज करने में घण्टो लगा दिये जबकि आरोपियो से सांठगांठ कर उनके मुकदमे को पहले दर्ज कर दबंगो का हौसला बढ़ाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी।इधर गम्भीर रूप से घायल सिकन्दर(36) ने दम तोड़ दिया। घायल युवक की मृत्यु की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए परन्तु आरोपियो पर देहली चौकी पुलिस की मेहरबानी एक बार फिर चर्चा में है।
एक दिन पहले भी दबंगो ने बोला था हमला,सूचना के बाद भी पुलिस ने नही की थी कार्यवाही
बल्दीराय।पीड़ित परिवार की माने तो 19 अप्रैल की शाम को भी उक्त लोगो ने पीड़ित परिवार पर हमला बोला था जिसकी सूचना डायल 112 पर परिजनों ने दी थी परन्तु देहली पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की अगले दिन बिबाद ने हिंसक रूप ले लिया और युवक की जान चली गयी।
इनसेट
पूर्व में युवक की दादी को भी आरोपियो ने था जमकर पीटा,जिसमे देहली पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, तभी से सुलग रही थी चिंगारी
बल्दीराय।पूर्व में भी आरोपी गजेन्द्र सिंह ने मृतक युवक की दादी को भी सरेआम पीटा था जिसमे पुलिस ने बल्दीराय थाना पर 145/25में मुकदमा दर्ज किया और आरोप पत्र न्यायालय भेज दिया जिसमें सुलह का दबाव भी आरोपियो का काफी दिनों से चला आ रहा था।पुरानी रंजिस की धधकती चिंगारी के बाद भी पुलिसिया लापरवाही से युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
चौकी पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
बल्दीराय।देहली पुलिस की इलाकाई मनबढ़ दबंगो पर मेहरवानी से सरेआम घटी इस घटना ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है।आरोप है कि अगर पुलिस ने समय से सख्त कदम उठाया होता तो यह घटना न घटती।चौकी प्रभारी व स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवालिया शासन की मनसा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
आरोपी गजेन्द्र सिंह पर पहले से दर्ज है गम्भीर मामले
आरोपी गजेंद्र सिंह पर पहले से ही मारपीट ,जलसजीव रंगदारी जैसे गम्भीर मामले दर्ज है उसके बाद भी चौकी पुलिस की उस पर मेहरवानी ने पुलिस की कार्य शैली को ही कटघरे में खड़ा किया है।
बोले एसओ बल्दीराय
इस बावत जब थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियो की गिरफ्तारी होगी।

