April 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत विभाग कनिष्ठ अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों के साथ शहरी और ग्रामीण एरिया में बड़ी कार्यवाही

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के आदेशानुसार उपखंड राजाखेड़ा में सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने समस्त कनिष्ठ अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों के साथ शहरी और ग्रामीण एरिया में कार्यवाही की गई जिसमें 4 ट्रांसफार्मर करीब 6 लाख की बकाया राशि पर उठा कर स्टोर कार्यालय में जमा किए गए इसके साथ ही करीब 80 अवैध केबलों को उतार कर स्टोर कार्यालय में जमा किया गया, इसके साथ ही विद्युत चोरी मिलने पर 23 वीसीआर भरी कर करीब 7.8 लाख का जुर्माना किया गया।सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने उपस्थित लोगों से अपील की वे विद्युत चोरी न करें ये कानूनी अपराध है।कोई भी व्यक्ति विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ न करें अगर कोई विद्युत आपूर्ति में बाधा है तो लाइनमैन को सूचित करें,विद्युत विभाग कर्मचारी आपकी सेवा में 24 घंटे तत्पर है।जिन घरों में अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं है वे कनेक्शन के लिए पत्रावली लगवाए और ईमानदारी से विद्युत का उपभोग करें।साथ ही लोगों से अपील की वे सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में पंजीकरण करा कर अपने घर की छत सोलर संयत्र लगवा सकते हैं।और निशुल्क विद्युत योजना का लाभ ले सकते हैं।कार्यवाही टीम में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल, कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड, वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, भूदेव शर्मा,वीरेंद्र सिंह,राजवीर सिंह,लक्ष्मण सिंह, चित्र सिंह,अयूब खां, खुर्शीद खा,हरवान सिंह,बंटी खा,जगदीश सिंह,रमेश चंद्र लोधी,गोपाल सिंह इत्यादि तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *