April 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सात वर्ष से फरार 10 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

1 min read
Spread the love

पुलिस की बड़ी सफलता: 7 साल से फरार 10 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद,

धौलपुर
अपहरण के मामले में 7 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी मनीष कुमार को धौलपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग अपहृत को भी गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र से दस्तयाब किया गया है।
मामला 14 जून 2019 का है, जब महिला थाना धौलपुर में नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज हुआ था। आरोपी घटना के बाद से लगातार अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग शहरों में फरार चल रहा था। पुलिस ने आगरा, नोएडा, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और सूरत सहित कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व महिला प्रकोष्ठ एएसपी हवासिंह के सुपरविजन में विशेष टीम गठित कर तकनीकी आधार पर कार्रवाई की गई। 18 अप्रैल 2026 को नाबालिग को बरामद किया गया, वहीं 20 अप्रैल को आरोपी मनीष कुमार को पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले कई वर्षों से पहचान बदलकर रह रहा था। इस कार्रवाई में महिला थाना व साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।
धौलपुर पुलिस ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *