April 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव कल: 567 अधिवक्ता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी,

1 min read
Spread the love

धौलपुर


बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव को लेकर धौलपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार, 22 अप्रैल को होने वाले मतदान में जिले के 567 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए न्यायालय परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पप्पू सिंह गुर्जर एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके निर्देशन में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
चुनाव अधिकारी पप्पू सिंह गुर्जर के अनुसार मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्र पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सरल और सुगम हो सके।
मतदान केंद्र पर छाया, पेयजल और हवा की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और शांति व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा जाएगा। वहीं उपखंड अधिकारी धौलपुर और कोर्ट मैनेजर बृजेश शर्मा द्वारा मतदान केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।आपको बता दे कि यह चुनाव जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगो तथा जिला कलेक्टर निधि बीटी के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *