April 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, कई घर जलकर हुए राख, पीड़ित परेशान

1 min read
Spread the love

हैरिग्टनगंज में भीषण अग्निकांड आधा दर्जन घर और पशुशालाएं राख, लाखों का नुकसान – पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

डेढ़ घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड, प्रशासन से अब तक नहीं मिली कोई राहत

अयोध्या

जनपद के हैरिग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत मलेथू बुजुर्ग मजरे टूंडी का पुरवा में रविवार सायं अज्ञात कारणो से आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते कई आवासीय छप्परों और पशुशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनवारी लाल, मेवा लाल, श्याम बरन, हौसिला प्रसाद, राम सुख, राम बोध और गया नाथ सहित कई लोगों के घर और पशुशालाएं जलकर खाक हो गईं। इस अग्निकांड में बनवारी लाल के करीब 15 हजार रुपये नकद जल गए, वहीं राम सुख का इंजन और बिजली मोटर पूरी तरह नष्ट हो गया। राम बोध का अनाज और गृहस्थी का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
आग की चपेट में चारपाई, साइकिल, चारा काटने की मशीन समेत कई जरूरी सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के चलते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में जानवरों और परिवार के सदस्यों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई राहत या सहायता नहीं पहुंची है।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले 1 अप्रैल 2024 को भी इसी गांव में आग लगी थी, जिसमें चार घर जल गए थे। उस समय राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर गए थे, लेकिन आज तक किसी भी पीड़ित को मुआवजा नहीं मिला।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत और मुआवजे की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को इस संकट से उबारा जा सके। इस मामले पर उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने बताया की मै खुद जाकर निरिक्षण करुंगा जो सहायता होगी शासन द्वारा यथासंभव मदद की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *