युवती ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
1 min readकानपुर

रिश्तों को तार-तार करने वाला और एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि जिस व्यक्ति के साथ उसने प्रेम विवाह कर घर बसाने का सपना देखा था, वही अब दरिंदगी की सारी हदें पार कर चुका है।
पीड़ित युवती के अनुसार, उसका पति सेक्स वर्धक गोलियों का आदी है। आरोप है कि वह न केवल खुद शारीरिक प्रताड़ना देता है, बल्कि अपने दोस्तों से भी जबरन युवती का दुष्कर्म करवाता है। विरोध करने पर आरोपी पति उसे बेरहमी से पीटता है। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति का असली चेहरा सामने आ गया था।
हैरान करने वाली बात यह है कि जब भी युवती ने विरोध किया, आरोपी पति ने उसे SC-ST एक्ट के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। युवती ने बताया कि वह ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखती है और पति SC वर्ग से है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे कानूनी पेच में फंसाने का डर दिखाकर लगातार चुप कराता रहा। कई बार उसके परिवार वालों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में फर्जी मुकदमा भी लगवा चुका है।
