पुलिस कर्मियों के लिए जेंडर सेंसिटाइजेशन व POSH एक्ट पर कार्यशाला आयोजित
1 min readधौलपुर राजस्थान।
धौलपुर में पुलिस कर्मियों के लिए जेंडर सेंसिटाइजेशन व POSH एक्ट पर कार्यशाला आयोजित,
धौलपुर, न्यूज।
धौलपुर पुलिस लाइन में पुलिस व मंजरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जेंडर सेंसिटाइजेशन और POSH एक्ट 2013 विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में संपन्न हुआ।
कार्यशाला का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक करना रहा। इसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर POSH एक्ट के प्रावधान, शिकायत प्रक्रिया और जेंडर संवेदनशीलता के महत्व को समझा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल को कानून लागू करने के साथ-साथ महिलाओं के प्रति सम्मानजनक और संवेदनशील कार्य संस्कृति अपनानी चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन पर जोर दिया।
ब्यूरो विजय शर्मा

