April 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर विद्यालयों का समय 7:30 से 12:30 हुआ

1 min read
Spread the love


बांदा

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा द्वारा की गई मांग के क्रम में भीषण गर्मी के दृष्टिगत बांदा में संचालित नर्सरी से लेकर के आठ तक के विद्यालयों में समय परिवर्तन हुआ।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि विगत दिनों जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग की गई थी, जिसके क्रम में समस्त परिषदीय/ राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त आईसीएससी/सीबीएसई व अन्य बोर्ड से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में संचालन का समय तत्काल प्रभाव से प्रातः 7:30 से 12:30 बजे तक किया गया है। छात्र हित में लिए उक्त निर्णय पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने जिला अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *