April 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भीषण गर्मी के चलते बांदा में स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक होंगे संचालित

1 min read
Spread the love

बांदा।

भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में संचालित नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय छात्र हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, बांदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने बताया कि हाल ही में जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की गई थी। इसी क्रम में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लागू कर दिया।

नए आदेश के अनुसार जिले के समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त ICSE, CBSE तथा अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में यह समय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इस निर्णय पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, बांदा ने जिला अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ का कहना है कि इससे भीषण गर्मी में बच्चों को राहत मिलेगी और उनकी उपस्थिति व स्वास्थ्य दोनों बेहतर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *