गोली कांड को लेकर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
1 min readसुलतानपुर बल्दीराय

थाना क्षेत्र के बिघोली गांव में हुए गोली कांड को लेकर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
आरोपी की पहचान त्रिवेणी यादव पिता केदारनाथ यादव (59) और राजेश कुमार पिता वंशराज (32) निवासी विघौली थाना बल्दीराय के रूप में हुई है।
पुलिस ने त्रिवेणी यादव के कब्जे से एक 12 बोर का देशी तमंचा, 07 जिंदा कारतूस 12 बोर और 02 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किए। वहीं, राजेश कुमार के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक खोखा कारतूस 315 बोर मिला। इस बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट भी बढ़ा दी गई है।
दरअसल, 9 अप्रैल को बिघौली गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में विवाद में हुई फायरिंग की घटना में एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए थे। इसके बाद से पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।
