April 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की ड्यूटी से संबंधित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love


बांदा

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत की अगुवाई में गुरुवार को पदाधिकारी संगठन से जुड़ी महिला शिक्षकों ने जनगणना 2026 में शिक्षकों की ड्यूटी से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें कहा है कि दिव्यांग, असाध्य एवं गंभीर रूप से अस्वस्थ( दीर्घ कालीन बीमारी) शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को जनगणना कार्य से पूर्णत मुक्त रखा जाए।
गर्भवती एवं गंभीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए।
जिन शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों के सेवानिवृत्त होने के केवल दो वर्ष शेष है उन्हें जनगणना कार्य से मुक्त किया जाए।
शिक्षकों पर अनावश्यक अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए। जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक एवं शिक्षिकाओं व कार्मिकों को शासनादेश के अनुरूप उचित मानदेय प्रदान किया जाए।
जनगणना 2026 में संलग्न शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाए।
जनगणना कार्य के दौरान शिक्षकों की सुरक्षा स्वास्थ्य आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की संक्षिप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उपयुक्त समस्याओं पर सहानुभूति विचार करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की कृपा करें जिससे शिक्षकों एवं कार्मिकों का मनोबल बना रहे तथा वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सके। ज्ञापन देने में जिला संरक्षिका जयंती सिंह, शशि गुप्ता उपाध्यक्ष, माधवी गुप्ता, शाहीन बेगम, दीपिका पांडे, रीता सिंह, संजना तिवारी, अंजलि खरे महुआ ब्लॉक अध्यक्ष, अभिलाषा, रीना , नौरीन, संध्या, नीतू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *