77 वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर भव्य समारोह आयोजित,
1 min readधौलपुर राजस्थान।
धौलपुर पुलिस लाइन में 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान (आईपीएस) ने परेड की सलामी ली। परेड कमांडर सुखराम विश्नोई (आरपीएस) के नेतृत्व में सरेमोनियल परेड आयोजित हुई।समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस शहीदों के परिजनों का भी सम्मान किया गया। अपने संबोधन में एसपी सांगवान ने कहा कि वर्दी अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य का प्रतीक है और पुलिसकर्मियों को आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा RAC लाइन में वृक्षारोपण भी किया गया। शाम को पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पुलिसकर्मियों के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी, पुलिसकर्मी और सेवानिवृत्त कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।ब्यूरो विजय शर्मा

