March 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवा शक्ति दिवस 2026 कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

राजस्थान युवा शक्ति दिवस 2026 कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
राजाखेड़ा विधानसभा में खेल स्टेडियम का हुआ वर्चुअली लोकार्पण
धौलपुर

राजस्थान युवा शक्ति दिवस 2026 के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन दीप स्मृति ऑडिटोरियम मानसरोवर जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश भर के युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने युवा शक्ति को राज्य के विकास की आधारशिला बताते हुए उन्हें नवाचार, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें जिले के राजाखेड़ा में खेल स्टेडियम का वर्चुअली माध्यम से लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें रोजगार, शिक्षा एवं उद्यमिता के बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग सकारात्मक दिशा में करते हुए राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें।
जिला स्तर पर नगर परिषद टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन को सुना और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई। साथ ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राज्य के समग्र विकास के लिए उनके योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी बलभद्र सिंह, भाजपा की नीरजा शर्मा, सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं नवनियुक्त युवा उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *