March 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

परिवादियों द्वारा दर्ज कराए गए मामलों का संवेदनशीलता के साथ करें शीघ्र निस्तारण :-डीसी

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

अटल जनसेवा शिविर के अंतर्गत गुरुवार को पंचायत समिति सैपऊ के वीसी सभागार में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठौतिया की अध्यक्षता में किया गया।
संभागीय आयुक्त कठौतिया ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल जनसेवा शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कर प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवादियों द्वारा दर्ज कराए गए मामलों का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 36 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 5 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष परिवादों को ऑनलाइन दर्ज कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया।
प्राप्त परिवादों में विद्युत बिल एवं विद्युत तार ठीक कराने से संबंधित 2 परिवाद जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से जुड़े रहे। मृत्यु प्रमाण पत्र, बंद पेंशन तथा राशन कार्ड से संबंधित 8 परिवाद पंचायत समिति सैपऊ के विकास अधिकारी कार्यालय से संबंधित रहे। वहीं नाले की सफाई, पार्क निर्माण एवं मकान निर्माण में आ रही बाधाओं से जुड़े 3 परिवाद नगर पालिका सैपऊ से संबंधित रहे।
इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने से संबंधित 8 परिवाद रसद विभाग धौलपुर के समक्ष प्रस्तुत हुए। किसान सम्मान निधि, अतिक्रमण हटाने, न्यायालय के निर्णय, नाम शुद्धिकरण तथा दाखिला-खारिज नहीं खोलने से संबंधित 12 परिवाद राजस्व विभाग से जुड़े रहे। वरिष्ठ सहायक के पद पर पदस्थापन से संबंधित 1 परिवाद जिला परिषद धौलपुर तथा दस्तावेज नाम शुद्धिकरण से जुड़े 2 परिवाद बीडीओ सैपऊ कार्यालय से संबंधित पाए गए। जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *