रमजान में जरूरतमंदों की मदद करें :-हाफिज असलम रजा
1 min readरमजान में जरूरतमंदों की मदद करें-हाफिज असलम रजा
खिहारन गांव में तौसीफ खान के यहां रोजा इफ्तार का कार्यक्रम
मिल्कीपुर।
विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत खिहारन में एक सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। गांव निवासी तौसीफ खान द्वारा आयोजित इस इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।
देर शाम 6:11 बजे मस्जिद में अजान होने के बाद रोजेदारों ने खजूर खाकर अपना रोजा खोला। इसके बाद उन्होंने इफ्तारी की। इफ्तार के उपरांत गांव की बिलाल मस्जिद में सभी रोजेदारों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान पेश इमाम हाफिज असलम रजा ने सभी मुसलमानों से अपील की कि वे रमजान के पवित्र महीने में जरूरतमंदों की खुलकर मदद करें। पेश इमाम ने कहा कि रोजे का अर्थ केवल भूख और प्यास पर नियंत्रण रखना नहीं है, बल्कि अपनी सोच, अपनी आंखों, जुबान, व्यवहार और आचरण पर भी अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि गलत सोचने, गलत देखने, गलत करने और गलत संगति से दूर रहने पर ही रोजे का वास्तविक उद्देश्य सफल होता है।

