March 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

टूटा पुल की रेलिंग ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन

1 min read
Spread the love

लखीमपुर खीरी

जनपद के चिमनी गांव से लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई है।

यहां नहर पर बना पुल करीब तीन साल से टूटा पड़ा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। सवाल ये है कि आखिर जिम्मेदार विभाग की नजर इस खतरनाक पुल पर क्यों नहीं पड़ रही?

सूत्रों के मुताबिक, पुल टूटने की वजह से पहले भी एक बाइक सवार नहर में गिर चुका है, जिसमें जान भी जा सकती थी।

इतना ही नहीं, जब नहर में पानी आता है तो जंगल और कचरा उसी टूटे पुल में फंस जाता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

अब सबसे बड़ा सवाल —
क्या जिम्मेदारों को सिर्फ कागजों में ही विकास दिखाई देता है?
क्या यह टूटा हुआ पुल उन्हें नजर नहीं आता।

आदर्श वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *