इछोई गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर पहुंचे भाजपा पूर्व विधायक खब्बू तिवारी
1 min readमन ही बंधन और मोक्ष का कारण : सर्वेश प्रपन्नाचार्य
इछोई गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का चतुर्थ दिवस
अमानीगंज अयोध्या

जब मन भगवान की भक्ति में लग जाता है, तब जीव मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है। इंद्रियों को संयम में रखना चाहिए। भगवान के नाम का संकीर्तन करने से लोक और परलोक दोनों अच्छा रहता है। निस्वार्थ भाव से भगवान की भक्ति में लीन रहना चाहिए। उक्त उद्गार प्रयागराज के रससिद्ध वक्ता आचार्य सर्वेश प्रपन्नाचार्य ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत इछोई में काशीनाथ मिश्र के यहां चल रहे सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चतुर्थ दिवस के प्रवचन में व्यक्त किए।
कथा व्यास ने सुनाया कि माता देवहुति भगवान कपिलदेव के पास बैठी हैं और आग्रह कर रहीं कि मैं इन इंद्रियों को विषय सुख देकर ऊब गई हूं। मैं अंधकार में डूब रही हूं और यह इंद्रिय संतुष्ट नहीं हो रही है। भगवान कपिलदेव ने कहा, मैया आप मेरी पूजनीया माता हैं। माता को उपदेश दिया नहीं जाता, उपदेश शिष्य को दिया जाता है, जिस पर अनुशासन किया जा सके। माता ने भगवान की शरणागति ली और उपदेश का निवेदन किया। भगवान कपिल ने आठ अध्यायों में माता को उपदेश दिया है। कपिल मुनि ने माता से कहाकि यह मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है। उन्होंने बताया कि जब मन भगवान की भक्ति में लीन हो जाता है, तो चराचर को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। कथा व्यास ने चतुर्थ दिवस की कथा में श्रीवामनावतार, श्रीरामावतार व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का संगीतमयी प्रसंग भी सुनाया। इससे पहले मुख्य यजमान काशीनाथ मिश्र ने सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। कथा श्रवण के लिए गोसाईगंज से विधायक रहे भाजपा नेता इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू भी पहुंचे। इस अवसर पर कैलाशनाथ मिश्र, दीनानाथ मिश्र, राजनाथ मिश्र, उदय प्रताप मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार लवलेश कुमार मिश्र, वीरेंद्र प्रताप मिश्र, पूर्व प्रवक्ता हरिशंकर शुक्ला, डा. एनसी तिवारी, वंशीधर द्विवेदी, वेदप्रकाश द्विवेदी, भवानीफेर मिश्र, विजय पांडेय, अनुराग शुक्ला, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, अभिषेक, आदेश मिश्र, हर्षवर्द्धन मिश्र, ऋषभ मिश्र, सियाराम रावत, ओमप्रकाश द्विवेदी, सविता शुक्ला, संतोष पाठक, सुभाष चंद्र पाठक, प्रशांत मिश्र, अखिलेश मिश्र, सर्वेश मिश्र, आशीष मिश्र, शैलेश मिश्र, वैदिक मिश्र, तेजस मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
