March 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारीयों ने सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार को अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बांदा

मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर मंगलवार को राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार को अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर संबोधित ज्ञापन सौंपा,
राष्ट्र माता भारत की पहली महिला शिक्षिका व नारीवादी आंदोलन की अग्रणी सावित्रीबाई फुले जी को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने एवं सार्वजनिक हित में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की पांच सूत्रीय मांगों को मान्य करने हेतु

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने राष्ट्रपति महोदया को संबधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन पत्र सौंपकर पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं।

1-इनमें माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने,
2-महाबोधि महाविहार का प्रबंध बौद्धों को सौंपने,
3- बौद्धों के लिए पृथक पर्सनल लॉ बनाने,
4–पाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करने और माता सावित्रीबाई फुले,
5–राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता फातिमा शेख के जीवन संघर्ष को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने आदि मांग शामिल रही ,इस मौके पर सुखलाल बौद्ध जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा बांदा,
दिनेश कुमार, राजकुमार, रोहित,अमोद कुमार, रामस्वरूप, लवलेश कुमार, लल्लू प्रसाद निषाद, विजय बाबा सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *