March 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोसाईंगंज सपा विधायक के पिता भगवान बक्श सिंह ने मुख्यमंत्री से किया मुलाकात, श्रीमद्भागवत कथा का दिया निमंत्रण

1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath से गोसाईंगंज विधायक Abhay Singh के पिता भगवान बक्श सिंह की शिष्टाचार भेंट, श्रीमद्भागवत कथा का दिया निमंत्रण।

अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्श सिंह ने शिष्टाचार भेंट कर आगामी 14 मार्च से आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। लखनऊ में हुई इस भेंट के दौरान भगवान बक्श सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर भगवान बक्श सिंह ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में पधारकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *