March 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

1 min read
Spread the love


अयोध्या हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी: बिजली विभाग का लाइनमैन गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बिजली विभाग के लाइनमैन को टक्कर मार दी। हादसे मेंnलाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर में लाइनमैन आनंद कुमार (41) पुत्र बंसीराम, निवासी पंडितपुर सोहावल, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विभागीय कार्य से अयोध्या जा रहे थे। वह अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर सेवरा मोड़ के निकट राम मनोहर आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान के सामने पहुंचे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर बगल से जा रही एक कार से टकरा गई, जिससे आनंद कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस और इनायतनगर पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. कीर्ति शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद आनंद कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही इनायतनगर थाने के उपनिरीक्षक सुधाकर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 1033 एम्बुलेंस की व्यवस्था कराकर घायल को दर्शननगर भेजा।

हादसे की खबर मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए। घायल के परिजन भी अस्पताल में मौजूद थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *