साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को निर्देश
1 min readग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैण्डपम्प चिन्हित कर करवाएं दुरूस्त-डीएम
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश
धौलपुर

फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा, राज उन्नति, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, मौसमी बीमारियों की रोकथाम की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्राय देखने में आया है कि जनाधार नहीं होने के कारण पात्र लाभार्थी भी राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते है। इसके लिए विभागीय समन्वय से शिविर आयोजित कर जनाधार बनाने की प्रक्रिया सुनश्चिित की जाएं। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिससे आमजन को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने पीएचईडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति सम्बन्धी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखें। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए समय-समय पर पानी के नमूने लेकर जांच किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े हैण्डपम्पों को चिन्हित कर यथाशीघ्र दुरूस्त करवाएं। जिससे गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकें। उन्होंने महिला अधिकारिता विभाग को लाडो प्रोत्साहन योजना के लक्ष्यों को शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं प्रतिदिन जनसुनवाई में प्राप्त लंबित परिवादों की विभागवार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही न्यूज पेपर कटिंग्स पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि इन प्रकरणों को अत्यंत संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से लिया जाए तथा त्वरित समाधान एवं तर्कसंगत किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। गत साप्ताहिक बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि निर्देशों की अनुपालना में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मौसमी बीमारियां की रोकथाम जलभराव क्षेत्र में फोगिंग गतिविधियां किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबली राम जाट, उपखण्ड अधिकारी कर्मवीर सिंह, सहायक निदेशक लोक सेवाएं बंशीधर योगी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा
