March 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रिवर व्यू इंटरनेशनल स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

1 min read
Spread the love

रिवर व्यू इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी रहे मुख्य अतिथि
शाहगंज अयोध्या

जनपद के पलिया माफी शाहगंज स्थित रिवर व्यू इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि राधेश्याम त्यागी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं और इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है।
वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुशील मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम प्रधान, अभिभावक, पत्रकार तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *