चोरी के गैस सिलेंडर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
1 min readसुल्तानपुर।
थाना बन्धुआकला पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर बरामद किया है।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बेल्दरैया मोड़ के पास से रविन्द्र बेलदार और चन्दन बेलदार निवासी बाबाजी का सगरा, मजरे बन्धुआकला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

