March 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने अंकित यादव का मठा गांव में भव्य स्वागत,

1 min read
Spread the love

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने अंकित यादव का मठा गांव में भव्य स्वागत,

भारत माता की जय के नारों से गूंजा क्षेत्र

सुल्तानपुर

जिले के बल्दीराय क्षेत्र के मठा गांव निवासी अंकित यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने के बाद पहली बार घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही अंकित यादव गांव पहुंचे,पूरे क्षेत्र में भारत माता के जयकारे गूंज उठे।
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग स्वागत समारोह में शामिल हुए।
ग्रामीणों ने कहा कि अंकित यादव की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
स्वागत के दौरान लोगों ने अंकित यादव के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *