पवित्र रमजान माह के अवसर पर दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन
1 min readदीवानी न्यायालय में इफ्तार पार्टी, अधिवक्ताओं ने दिया भाईचारे का संदेश
सुल्तानपुर

पवित्र रमजान माह के अवसर पर दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथियों ने भाग लेकर रोजेदारों के साथ इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया।इस अवसर पर अधिवक्ता सलमान गनी खान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।रमजान का महीना भाईचारे,सद्भाव और इंसानियत का संदेश देता है।इफ्तार कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल देखने को मिली।कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
