शुभांगी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती मरीज की मौत मामले में नया मोड़
1 min readसुल्तानपुर

शुभांगी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती मरीज की मौत के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सुल्तानपुर शाखा सक्रिय हो गई है।आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ.ए.के.सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भारत भूषण से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।चिकित्सकों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया था।बाद में दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाने की मांग की है।सीएमओ से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जे.पी. सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रूप सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. रवि त्रिपाठी, डॉ. अर्पित गर्ग, डॉ. ए.एन. सिंह, डॉ. शैलेंद्र जायसवाल, डॉ. सादिक अली, आईएमए सचिव डॉ. अंकुर सेठ, अस्थि रोग सर्जन डॉ. ए.पी. अरोरा, डॉ. आई.एस. गौतम, सर्जन डॉ. एस.के. सोनी, डॉ. डी.बी. सिंह सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
