March 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हैरिंग्टनगंज ब्लॉक नाम विष्णु नगर करने के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक चंद्रभानु पासवान

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक चंद्रभानु पासवान
मिल्कीपुर विधायक ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हैरिंग्टनगंज का नाम बदलने, नगर पंचायत का दर्जा देने, बिजली आपूर्ति में सुधार तथा सड़कों के विकास की मांग रखी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से हैरिंग्टनगंज का नाम बदलकर विष्णु नगर करने की मांग कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए यह पहल निश्चित ही एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *