March 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

16 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध

1 min read
Spread the love

कर्नाटक सरकार का बड़ा कदम

16 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध

कर्नाटक सरकार ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और बढ़ती डिजिटल लत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बजट प्रस्तुति के दौरान घोषणा की कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही है।

सरकार का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग बच्चों के मानसिक विकास, पढ़ाई और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इसके साथ ही साइबर बुलिंग, अनुचित सामग्री और ऑनलाइन शोषण जैसे खतरे भी लगातार बढ़ रहे हैं।

हालाकि यह निर्णय अभी नीतिगत स्तर पर है और इसे लागू करने के लिए आवश्यक कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाएँ पूरी की जाएँगी। यदि यह योजना लागू होती है, तो कर्नाटक देश का पहला राज्य बन जाएगा जो बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए इतना सख्त कदम उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *