March 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण 

मिल्कीपुर।

शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय तरमा और देवरिया की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान छात्राओं को पंच मारना, किक मारना, स्टांस लेना और ब्लॉक करना जैसे आत्मरक्षा के बुनियादी गुर सिखाए गए। इसके अतिरिक्त, छात्राओं को सेफ्टी टूल्स के उपयोग और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों क्रमशः1090, 181, 112, 108, 102 और 1076 के उपयोग से आत्मरक्षा के बारे में भी बताया गया।
जिला समन्वयक भास्कर सिंह ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ‘वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ योजना के माध्यम से बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षक वकार अहमद के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक विद्यालय से पांच छात्राओं को चयनित कर पुरस्कृत किया गया। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय तरमा से कक्षा 7 की आयुषी यादव ने प्रथम, कक्षा 8 की अनामिका कश्यप ने द्वितीय, कक्षा 7 की मधु यादव ने तृतीय, कक्षा 6 की इल्मा बानो ने चतुर्थ तथा कक्षा 7 की पावनी रावत ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। यहां प्रधानाध्यापक उमेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक मोहम्मद सरवर, शिक्षिका सरोज बिंद सहित विद्यालय की छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया में भी प्रशिक्षण के दौरान पांच सर्वश्रेष्ठ छात्राओं का चयन किया गया। इनमें कक्षा 7 की नव्या ने प्रथम, कक्षा 7 की रोली ने द्वितीय, कक्षा 8 की सिमरन ने तृतीय, कक्षा 7 की शगुन ने चतुर्थ और कक्षा 8 की शिवांशी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। यहां प्रधानाध्यापिका मंजूलता तिवारी, शिक्षक सुनील सिंह, शिक्षिका बेनजीर बेगम साधना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *