पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
1 min readबांदा

जनपद बांदा के थाना कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरावरपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब यमुना किनारे चिटचिटा के पेड़ पर एक युवक का शव रस्सी से लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा। मृतक युवक की उम्र लगभग 21–22 वर्ष बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह जब लोग यमुना किनारे की ओर गए तो पेड़ पर युवक का शव झूलता हुआ दिखाई दिया। यह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही दांदो चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
