March 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

होली मिलन में होरा के स्वाद संग कवियों ने बांधा शमां, तालियों से गूॅंजा परिसर

1 min read
Spread the love

“फाग, अबीर-गुलाल और ओजस्वी कविताओं से गूंजा श्री राम दरबार मंदिर”-
होली मिलन में होरा के स्वाद संग कवियों ने बांधा शमां, तालियों से गूॅंजा परिसर

बांदा
होली के उल्लासपूर्ण माहौल में श्री राम दरबार मंदिर सिंहवाहिनी मंदिर परिसर रंग, रस और रचनात्मकता के अद्भुत संगम का साक्षी बना। यहां आयोजित होली मिलन, होरा एवं कवि गोष्ठी कार्यक्रम में फाग, अबीर-गुलाल के रंगों के बीच कवियों ने अपनी ओजस्वी, श्रृंगारिक और हास्य-व्यंग्यपूर्ण रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर तक तालियां बजाते रहे।
कार्यक्रम में पारंपरिक होरा के साथ टमाटर की चटनी और आंवला के अचार का स्वाद भी लोगों ने बड़े उत्साह से लिया। रंगों और फाग के बीच कविता की सरस धारा बहती रही और पूरा वातावरण उत्सव, उमंग और भाईचारे के रंगों से सराबोर हो गया।
कवि गोष्ठी में कवियों ने श्रृंगार, हास्य-व्यंग्य और गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली के पारंपरिक उल्लास के साथ साहित्यिक अभिव्यक्ति का यह संगम उपस्थित जनसमूह के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक त्रिपाठी “जीतू” ने की, जबकि संचालन डा० इंद्रवीर सिंह ने अपने रोचक और प्रभावशाली अंदाज में किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक एवं पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह ने सभी अतिथियों, कवियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर संत कुमार गुप्ता, रामस्वरूप साहू (प्रधानाचार्य एच.एल. इंटर कॉलेज बांदा), पूर्व प्रधानाचार्य किशन सिंह कछवाह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र निगम, अवधनारायण तिवारी, भगवान दीन वर्मा, इं. अरुण शर्मा, नीरज त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, सुनील त्रिपाठी, पीयूष चौबे, ज्ञानेंद्र मिश्र, मुन्ना महंत, योगाचार्य उदयभान नामदेव, अशोक, धीरज सैनी, पुजारी सुशील पांडेय, ब्रजलाल माली, नटराज संगीत महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. शिव प्रकाश सिंह, अनिल द्विवेदी, डॉ. मनोज कुमार, योगेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
होली के रंग, फाग की तरंग और कविता की उमंग ने श्री राम दरबार मंदिर परिसर को देर तक उल्लास और रचनात्मकता से गुंजायमान बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *