March 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा एक शातिर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार अवैध गांजा बरामद

1 min read
Spread the love

झांसी

थाना जीआरपी बाँदा अनु0 झाँसी
थाना जीआरपी बांदा पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगणों के आदेश/निर्देश के क्रम में गांजा तस्करों को पकडने के लिये अभियान चलाया जा रहा था जिसमें दिनांक 04.03.2026 को जीआरपी बांदा पुलिस द्वारा 01 शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और थाना हाजा पर मु0अ0सं0-12/25 धारा 8/20 NDPS ACT. का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय रेलवे अनुभाग झांसी श्री विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मेंट्रेनो/प्लेटफार्म में
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी श्री सलीम खान के पर्यवेक्षण में मुझ थानाध्यक्ष शिवबाबू थाना जीआरपी बांदा मय हमराह हे0का0 मुनेश बाबू का0 प्रारूप कुमार का0 रोहित यादव का0 धर्मपाल का0 प्रवेन्द्र कुमार मय आरपीएफ पोस्ट बाँदा के उ0नि0 श्री अतुल कुमार व का0 तेज सिंह द्वारा दिनांक 04.03.26 को 01 शातिर गांजा तस्कर/अभियुक्त नितिन सोनी पुत्र स्व0 महेन्द्र सोनी निवासी स्थाई पता राजेन्द्र नगर उरई जिला जालौन हाल पता अम्बेडकर नगर की मूर्ति के पास खाड़ेपुर नौबस्ता जिला कानपुर नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 अदद बण्डल पैकेटों में कुल 09.800 किग्रा0 गांजा नाजायज बरामद किया गया है । जिसका विवरण निम्नवत है – अभियुक्त के कब्जे से 03 बैग बरामद हुये है और सभी बैग के अन्दर पैकेट बनाकर गांजा रखे थे क्रमशः ट्रॉली बैग से 5 पैकेट का कुल वजन 05 (किलोग्राम ) तथा दूसरे बैग से 3 पैकेट से कुल वजन 2.800 (किलोग्राम ), तीसरे पिट्ठू बैग से 2 पैकेट से कुल वजन 02 (किलोग्राम ) गाँजा बरामद हुआ है । तीनो बैगों से पकड़े गये कुल 10 पैकेटो में 09.800 किलोग्राम गांजा कीमत करीब 490000/- रुपये का बरामद हुआ है, जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-12/25 धारा 8/20 NDPS ACT. पंजीकृत किया गया है तथा जिसकी विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह को सुपुर्द की गयी है तथा मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1.अभियुक्त नितिन सोनी पुत्र स्व0 महेन्द्र सोनी निवासी स्थाई पता राजेन्द्र नगर उरई जिला जालौन हाल पता अम्बेडकर नगर की मूर्ति के पास खाड़ेपुर नौबस्ता जिला कानपुर नगर
अभियुक्तगणोका आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तारी का दिनाँक व स्थान-
गिरफ्तारी का दिनाँक 04.03.26 स्थान –मालगोदाम के अतर्रा एंड की तरफ रेलवे स्टेशन बांदा बहद क्षेत्र थाना जीआरपी बांदा
पंजीकृत/अनावरित अभियोग –

  1. मु0अ0स0 12/26 धारा 8/20 NDPS ACT. थाना जीआरपी बांदा ।
     बरामदगी का विवरण –
    अभि0 के कब्जे से 10 अदद बण्डल/पैकेट से जिनका कुल वजन 09.800 किग्रा0 गांजा नाजायज रेलवे स्टेशन बांदा के मालगोदाम के अतर्रा एंड की तरफ रे0स्टे0 बांदा बहद क्षेत्र थाना जीआरपी बांदा से बरामद हुआ है ।
    अपराध करने का तारीका–
    अभियुक्त शातिर किस्म का अवैध मादक पदार्थों/गांजा का तस्कर है, जो रायपुर से उक्त गांजा खरीद कर ट्रेनो से यात्रा करके लाते है और फिर उन्हे छोटी छोटी पुडिया में बनाकर बेचते है।

कुल याफ्ता– 490000/-रुपये

 गिरफ्तार करने वाली टीम –
01.थानाध्यक्ष श्री शिवबाबू थाना जीआरपी बाँदा
02.हे0का0 मुनेश बाबू थाना जीआरपी बाँदा
03.का0 प्रारूप कुमार थाना जीआरपी बाँदा
04.का0 रोहित यादव थाना जीआरपी बाँदा
05.का0 प्रवेन्द्र कुमार थाना जीआरपी बाँदा
06.का0 धर्मपाल थाना जीआरपी बाँदा
07.उ0नि0 श्री अतुल कुमार आरपीएफ पोस्ट बाँदा
08.का0 तेज सिंह आरपीएफ पोस्ट बाँदा
(शिवबाबू)
थानाध्यक्ष
थाना जीआरपी बाँदा
अनुभाग – झाँसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *