March 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

देसी शराब की दुकान जो नियमों को ताख पर रखकर सुबह 6 बजे से ही हो जाती है ओपन

1 min read
Spread the love

अयोध्या में एक ऐसी देसी शराब की दुकान जो नियमों को ताख पर रखकर सुबह 6 बजे से ही हो जाती है ओपन

सूत्रों की माने तो सेल्समैन द्वारा शराब के साथ दी जाती है अलग से पुड़िया

शराब प्रेमियों को समय से पहले महंगे दामों पर बेची जाती है मनमानी ढंग से शराब

अयोध्या

Oplus_131072

आशापुर दर्शन नगर चौकी

अयोध्या जनपद के आशापुर गांव स्थित देसी शराब की दुकान सुबह 6:00 से ही हो जाती है ओपन। शराब प्रेमियों को सुबह समय से पहले ज्यादा दामों में बेंची जाती है शराब। आबकारी विभाग के नियमों को ठेंगा दिखा रही आशापुर स्थित देसी शराब की दुकान। अयोध्या से अकबरपुर जाने वाले मेन हाईवे पर स्थित है देसी शराब की दुकान। सूत्रों के अनुसार सेल्समैन द्वारा अलग से पुड़िया भी दी जाती है। युवा हो रहे इस पुड़िया मिली शराब का शिकार-सूत्र। सेल्समेन जिसको जानता पहचानता है उसी के मांगने पर देता है पुड़िया-सूत्र। समय से पहले देसी शराब की दुकान का खुल जाना और अवैध रूप से पुड़िया को बेचने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। देसी शराब की दुकान के आसपास 500 मीटर के अंदर स्थित हैं कई विद्यालय। लेकिन इस शराब की दुकान संचालक को नहीं रहा किसी का भय। दर्शन नगर चौकी अंतर्गत आशापुर गांव के मेन रोड पर स्थित देशी शराब की दुकान का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *