रिटायर्ड कानूनगो राधेश्याम तिवारी का हुआ निधन,अंतिम संस्कार में हजारों लोगों हुए शामिल
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बीपत तिवारी के पौत्र समाज सेवी घनश्याम त्रिपाठी के बड़े भाई रिटायर्ड कानूनगो राधेश्याम तिवारी को आज हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राधेश्याम का जीवन सादगी, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादाई उदाहरण रहा। प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ जब उनके छोटे भाई लगभग 2 साल से अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं तो उन्होंने सामाजिक साधना की विरासत को संजोकर रखने के साथ-साथ अपने आचरण और कर्मों से आगे भी बढ़ाया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सांसद अवधेश प्रसाद, विधायक चंद्रभान पासवान, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, लल्लू सिंह, कमलासन पांडे, रामदास वर्मा, शिव पूजन पाण्डेय, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, रामसुंदर सरोज, सूरज यादव, महेंद्र चौरसिया, अशोक तिवारी, भोला सिंह सहित क्षेत्र के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
