March 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने दूसरे दिन जमकर खेली होली

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

जिले में होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के बाद पुलिस कर्मियों ने दूसरे दिन जमकर होली खेली।इस मौके पर पुलिस लाइन मैदान में पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं दिखाई दे रहा था।इस दौरान पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारी एक दूसरे पर रंग डालते व अबीर गुलाल लगाते हुए दिखाई दिए और फगुआ सहित अन्य होली के गानों पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे थे।इस मौके पर
रेंज के डीआईजी,जिले के कप्तान, एसपी ग्रामीण एसपी सिटी एसपी सुरक्षा सीओ सिटी,सीओ अयोध्या, सीओ सदर, सीओ लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी होली मनाते हुए नजर आए और एक दूसरे को बधाई भी दिया। इसी तरह *महिला थाना परिसर* में महिला पुलिस कर्मियों ने भी जमकर होली खेली और एक दूसरे को बधाई दिया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के अलावा महिला उप निरीक्षक सोनी,महिला उप निरीक्षक चेतना, महिला उप निरीक्षक श्वेता राठौड़ सहित महिला थाने में तैनात सभी महिला पुलिस कर्मियों मैं जमकर होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दिया। इसी तरह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में भी होली खेली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *